एक दिन मैंने सोचा कि मैं हवाई जहाज में उडूंगा. अब इतनी जल्दी तो हवाई जहाज मिल नहीं सकता. तो मैंने अपने कंप्यूटर पर बना डाला यह हवाई जहाज. अब यह तो आपको ही बताना होगा कि कैस बना है मेरा हवाई जहाज.
मैंने अपने कंप्यूटर पर एक बोट भी बनाई है. इसमें तो आसमान में बादल भी दिख रहे हैं और पीले रंग में नजर आ रहा है सूरज का गोला, जरा बताइएगा कि कैसी बनी है मेरी बोट
आज यानी 11 अगस्त को जब मैं न्यू मार्केट से घूमकर वापस घर लौटा तो सोचा कि कंप्यूटर पर कोई पेंटिंग या डिजाइन ही बना दूं. पहले मैंने एक सीधा ट्राईएंगल बनाया. इसके नीचे एक उल्टा ट्राईएंगल बना दिया. बीच में मैंने दो गोले बना दिए. वास्तव में मैं पतंग बनाना चाह रहा था, अब आप ही बताइए कि कैसी बनी है मेरी पतंग